{"_id":"6aafc8386fbe861dfb052115","slug":"kamlesh-tops-under-19-100m-race-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-120987-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: अंडर-19 की 100 मीटर दौड़ में कमलेश अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: अंडर-19 की 100 मीटर दौड़ में कमलेश अव्वल
Sun, 20 Sep 2026 05:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 20 Sep 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
चार दिवसीय विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिताओं का समापन
फोटो
गोपेश्वर। खेल मैदान गोपेश्वर में आयोजित चार दिवसीय विधानसभा स्तरीय (विधायक चैंपियनशिप) खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन हो गया। अंतिम दिन बालक वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं हुईं। अंडर-19 की 100 मीटर दौड़ में कमलेश, अनुज सिंह और अंशु रावत, 200 मीटर में कमलेश, देवांश और मोहित ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
400 मीटर दौड़ में प्रियांशु रावत, अंशुल रावत और आयुष फरस्वाण, 800 मीटर में तमीश ठाकुर, दिव्यांशु और हिमांशु, 1500 मीटर में शिवम, तमीश और सौरभ सिंह, 3000 मीटर में शिवम, अंकित और अमन क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
ऊंची कूद में सक्षम, वंश, आरुष राणा, लंबी कूद में आरुष, सक्षम और आदित्य ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में आदर्श चंद्र, अक्षय और ऋषभ, चक्का फेंक में वैभव सिंह, युवराज सिंह और मयंक तथा भाला फेंक में आदर्श, योगेश और हिमांशु आर्य ने बाजी मारी। रिले रेस में कमलेश, अमन, आरुष और तनिश ठाकुर की टीम प्रथम रही। अंडर-14 वर्ग की 60 मीटर दौड़ में कृष्णा बिष्ट, पार्थ चमोली और गौरव, 600 मीटर में कृष्णा, हिमांशु और प्रीतम, गोला फेंक में अक्षम, आकाश और आयुष, लंबी कूद में रजत सिंह, रितिक और अंश तथा ऊंची कूद में रितिक, आदित्य पंवार और गौरव ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।