{"_id":"5d8e3f738ebc3e016e028470","slug":"girls-took-out-cleanliness-rally-gopeshwar-news-drn321055619","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने निकाली स्वच्छता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने निकाली स्वच्छता रैली
विज्ञापन
गोपेश्वर के जीजीआईसी परिसर में स्वच्छता की शपथ लेतीं छात्राएं।
- फोटो : GOPESHWAR
जीजीआईसी गोपेश्वर और वन प्रभाग के कर्मियों ने शुक्रवार को स्वच्छता जागरुकता रैली निकाली। जीजीआईसी परिसर में गंगा स्वच्छता गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में लक्ष्मी, आकांक्षा व दक्षिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया और मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे ने छात्राओं और वन कर्मचारियों को पर्यावरण को स्वच्छ रखने और पॉलिथीन का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई। जीजीआईसी में गंगा स्वच्छता गोष्ठी के दौरान आयोजित छठवीं से आठवीं कक्षा की चित्रकला में लक्ष्मी ने प्रथम, हिमानी ने द्वितीय तथा शानिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नौवीं से दसवीं कक्षा में आकांक्षा, निर्मला व अंजली और 11 व 12वीं कक्षा में दक्षिता, ईशिता और कनुप्रिया ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी सर्वेश कुमार दुबे, एसडीओ अमरेश कुमार, रेंजर आरती मैठाणी, प्रमोद भट्ट, कमल लाल भारती, जीएस राणा आदि मौजूद रहे। वहीं, जोशीमठ में नगर पालिका की ओर से जागरुकता रैली आयोजित की गई। इस दौरान लोगों से पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, पूर्व अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, एसडीएम अनिल कुमार चन्याल आदि मौजूद रहे।

गोपेश्वर के जीजीआईसी परिसर में स्वच्छता अभियान पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में अव्वल रही छा?- फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन