{"_id":"5e86050d8ebc3e6f974af4d6","slug":"encouraged-environmental-friends-with-applause-gopeshwar-news-drn3407925116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण मित्रों का तालियों से किया उत्साहवर्द्धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण मित्रों का तालियों से किया उत्साहवर्द्धन
विज्ञापन
नगर पंचायत नंदप्रयाग की ओर से पर्यावरण मित्रों के साथ ही कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारियों को सैनिटाइजर और मास्क वितरित किए। इस दौरान नगर पंचायत के कर्मचारियों ने एक साथ ताली बजाकर पर्यावरण मित्रों का उत्साहवर्द्धन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने बताया कि नगर व मोहल्लों की साफ-सफाई में कोई कमी नहीं आने दी जा रही है। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी रघुवीर राय भी मौजूद थे। ब्यूरो
पर्यावरण मित्रों को दिए जाएं सुरक्षा इंतजाम
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड एससी-एसटी इंप्लाइज फेडरेशन ने साफ-सफाई व्यवस्था में लगे पर्यावरण मित्रों के लिए सुरक्षा इंतजाम की मांग की। फेडरेशन ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन भेजा। फेडरेशन के जिलाध्यक्ष विजय वैरवाण और महामंत्री महेश चंद्र बुरियाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण के खौफ के बीच पर्यावरण मित्र नियमित रूप से जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में साफ-सफाई पर जुटे हैं, लेकिन उनके पास पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। उन्होंने निकायों व विभागों के अलावा जिला पंचायत द्वारा नियुक्त पर्यावरण मित्रों के लिए उचित सुरक्षा इंतजाम मुहैया कराने और सैनिटाइजर व अन्य उपकरण पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने की मांग की। ब्यूरो