फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Election Ballot papers submitted in strong room under tight security

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रांग रुम में रखी गई मतदान सामग्री

Sat, 12 Oct 2019 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Election Ballot papers submitted in strong room under tight security
कर्णप्रयाग मे संचालित त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की ड्यूटी से आते हुए विभागीय कर्मी। - फोटो : KARNPRYAG
दूसरे चरण के पंचायत चुनाव संपन्न कराने के बाद सभी पोलिंग पार्टियां सुरक्षित अपने-अपने विकास खंड मुख्यालयों में पहुंच गई हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रिटर्निंग ऑफिसर की देखरेख में मतदान सामग्री को ब्लाक मुख्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

गोपेश्वर। दूसरे चरण के तहत कर्णप्रयाग, पोखरी व गैरसैंण ब्लाक में 63.59 प्रतिशत मतदान हुआ। दूसरे चरण के मतदान में भी पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं ने अधिक मतदान किया। तीनों विकासखंडों में 56198 महिला मतदाताओं में से 40171 महिलाओं ने वोट किया, जबकि 55838 पुरुष मतदाताओं में से केवल 31071 ने ही मतदान में रुचि दिखाई। कर्णप्रयाग ब्लाक में 19785 पुरुष व 19631 महिला सहित कुल 39416 मतदाता पंजीकृत थे, जिसमें से 10631 पुरुष व 12933 महिला मतदाता सहित कुल 23564 मतदाताओं ने मतदान किया। कर्णप्रयाग में सबसे कम 59.78 फीसदी मतदान हुआ। कर्णप्रयाग में सबसे अधिक 80.62 फीसदी मतदान प्रावि खड़गोली व सबसे कम 26.61 फीसदी मतदान पंचायतघर बरमोली बूथ पर हुआ। पोखरी में 14734 पुरुष व 14354 महिला सहित कुल 29088 मतदाता पंजीकृत थे, जिसमें से 8505 पुरुष व 10305 महिला मतदाता सहित कुल 18810 मतदाताओं ने मतदान किया। पोखरी में 64.67 फीसदी मतदान हुआ। पोखरी में सबसे अधिक 79.67 फीसदी मतदान प्रावि नैल तथा सबसे कम 29.44 प्रतिशत मतदान प्रावि तोली बूथ पर रहा। इसी प्रकार गैरसैंण ब्लाक में 21319 पुरुष व 22213 महिला सहित कुल 43532 मतदाता पंजीकृत थे, जिसमें से 11935 पुरुष व 16933 महिला मतदाता सहित कुल 28868 मतदाताओं ने मतदान किया। गैरसैंण में सबसे अधिक 66.31 फीसदी मतदान हुआ। गैरसैंण में सबसे अधिक 91.99 फीसदी मतदान प्रावि बूंगा व सबसे कम 47.30 फीसदी मतदान प्रावि सैंजी बूथ पर हुआ।
विज्ञापन

----------
पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में कैद
मतदान कर्मिकों ने जमा कराई मतपेटी, भारी पुलिस पहरे के साथ स्ट्रांग रूम हुए सील
अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार/यमकेश्वर। शुक्रवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे दौर के मतदान संपन्न होने पर शनिवार को पर्वतीय क्षेत्रों से पोलिंग पार्टियां दुगड्डा, यमकेश्वर, जयहरीखाल, द्वारीखाल, एकेश्वर ब्लाक मुख्यालयों में पहुंच गईं। इसके साथ ही प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों के साथ स्ट्रांग रूम में जमा हो गया है। भारी सुरक्षा के बीच प्रशासन ने मतगणना तक स्ट्रांग रूम को सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को यमकेश्वर ब्लाक में 11 अक्तूबर को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। मतदान संपन्न होने के बाद 48 नजदीकी पोलिंग बूथों ने 11 अक्तूबर को ही मतपेटियों को जमा कर दिया था, जबकि शनिवार को दूरदराज के 39 पोलिंग पार्टियों ने अपनी मतपेटियां जमा की हैं। इंटर कालेज यमकेश्वर में बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन को दे रखी है।
दुगड्डा ब्लाक के सभी 67 पोलिंग बूथों की मतदान पेटियां ब्लाक मुख्यालय के स्ट्रांग रूम में जमा हो चुकी हैं। द्वारीखाल ब्लाक के 97 मतदान केंद्रों की मतपेटी मतदान कर्मियों ने जमा करा दी हैं। एकेश्वर ब्लाक के 82 पोलिंग बूथों की मतदान पेटिंया स्ट्रांग रूम में कैद हो गई हैं, जबकि जयहरीखाल ब्लाक के 73 पोलिंग बूथों से मतदान कर्मियों ने ब्लाक के स्ट्रांग रूम में मतपेटियां जमा करा दी हैं। प्रशासन से सभी स्ट्रांग रूम को सील कर बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।
-फोटो
................
कड़े सुरक्षा घेरे में स्ट्रांग रूम में जमा की मतपेटियों
जखोली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में विकासखंड में शांतिपूर्ण मतदान के बाद सभी 172 मतदान स्थलों की मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा घेरे में स्ट्रांग रूम में जमा कर दिया गया है। यहां सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और पीआरडी के जवान तैनात किए गए हैं।
शनिवार को सुबह 8 बजे से ब्लॉक कार्यालय में बने स्ट्रांग रूम में पोलिंग पार्टियों की ओर से मत पेटियों को जमा कराने का काम शुरू हो गया था। पार्टियों द्वारा मतपेटियों को जमा कराने के दौरान सभी औपचारिकताएं पूरी की गई। रिटर्निंग ऑफिसर /पीएमजीएसवाई के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि दोपहर बाद दो बजे तक सभी पोलिंग पार्टियों द्वारा मत पेटियां जमा कराई गई है। नजदीकी पोलिंग पार्टियों द्वारा बीते शुक्रवार को ही मत पेटियां जमा करा दी गई है। मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा घेरे में स्ट्रांग रूम में रखा गया गया है। यहां प्रशासन व पुलिस की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम को सील कर दिया गया है। बीते शुक्रवार को विकासखंड में 85 ग्राम पंचायत, 37 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 6 जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन के लिए मतदान हुआ।
तीसरे चरण के चुनाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन
रुद्रप्रयाग। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे व अंतिम चरण में अगस्त्यमुनि विकासखंड में होने वाले चुनाव को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। इस मौके पर मतदान कार्मिकों को पूर्वाभ्यास कराते हुए जरूरी निर्देश दिए गए।

कलक्ट्रेट सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नोडल अनुभाग द्वारा सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारी व प्रथम मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर जिला र्निवाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराना पहली प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करें। उन्होंने चुनाव तैयारियों व मतदान के लिए उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने की बात भी कही। नोडल अधिकारी प्रशिक्षण कपिल पांडे, बीएन पुरोहित व किशन सिंह रावत ने चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों को मतदान की सभी गतिविधियों की जानकारी देते हुए अभ्यास भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed