फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   E-content will make teaching interesting

Chamoli News: शिक्षण को रोचक बनाएंगे ई-कंटेंट

Thu, 30 Jan 2025 04:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 30 Jan 2025 04:23 PM IST
विज्ञापन
E-content will make teaching interesting
गौचर में पांच दिवसीय ई-कंटेंट निर्माण कार्यशाला शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) गौचर में माध्यमिक व प्राथमिक शिक्षकों की पांच दिवसीय ई-कंटेंट निर्माण कार्यशाला शुरू हो गई। कार्यशाला में 17 ई-कंटेंट तैयार करने वाले माध्यमिक शिक्षक तथा 16 आईसीटी (इंफाॅरमेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी) विशेषज्ञ प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यशाला में माध्यमिक शिक्षक अंग्रेजी, हिंदी, राजनीति विज्ञान, इतिहास सहित 13 विषयों के ई-कंटेंट (तीन-तीन अध्याय) तैयार करने होंगे जिससे शिक्षण भी रोचक बनेगा।

संस्थान में आयोजित प्रशिक्षण का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य आकाश सारस्वत ने किया। उन्होंने कहा कि ई-कंटेंट, डिजिटल शिक्षा का एक महत्वपूर्ण भाग है जो शिक्षकों व छात्रों को ज्ञान हासिल करने में मदद करता है। साथ ही सक्रिय रूप से सीखने की क्षमता बढ़ाने में सहायक होता है। कार्यक्रम समन्वयक रवींद्र बर्त्वाल व नीतू सूद ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक सामग्री के प्रयोग से शिक्षकों व छात्रों को कठिन प्रकरणों को समझाने व समझने में आसानी होती है। कार्यशाला में सह समन्वयक सुमन भट्ट, मुख्य ई-कंटेंट संदर्भदाता भगत कण्डवाल, विद्या समीक्षा केंद्र देहरादून की जया चौधरी, रा.प्रा.वि. मलारी बालखिला के लखपत सिंह रावत, राउमावि अन्द्रपा तथा आईसीटी विशेषज्ञ के रूप में दिनेश बधानी, राप्रावि पाडुली 3 के आलोक रंजन आदि मौजूद थे। संचालन बचन जितेला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed