{"_id":"6aafcb8841d58d5d430e096b","slug":"conclusion-of-block-level-winter-sports-competition-karnpryag-news-c-5-1-drn1019-1070350-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: ब्लॉक स्तरीय शीतकालीन खेल प्रतियोगिता का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: ब्लॉक स्तरीय शीतकालीन खेल प्रतियोगिता का समापन
Sun, 20 Sep 2026 05:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 20 Sep 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण। जीआईसी मैहलचौरी के खेल मैदान में 24वीं ब्लॉक स्तरीय शीतकालीन खेल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रथम सत्र का उद्घाटन प्रधानाचार्य लखपत रावत ने किया। इस दौरान 19 आयु वर्ग में जीआईसी मैहलचौरी के नीरज ने तीन दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। जीआईसी लाटूगैर की आस्था ने भी तीन दौड़ की स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल किया। लक्ष्मी गोला फेंक, हैमर थ्रो और चक्का फेंक में चैंपियन रही। 17 आयु वर्ग में जीआईसी खेती के आदित्य सिंह दौड़ में विजेता बने। इस अवसर पर खेल संयोजक हितेंद्र बिष्ट सहित कई अतिथि और खेलप्रेमी मौजूद रहे। संवाद