फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   brainstorm security arrangements to Assembly session.

विधानसभा सत्र के लिए कड़ी सुरक्षा, पुलिस की तैयारी 'डबल'

Sat, 26 Mar 2016 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 26 Mar 2016 09:07 AM IST
सार

  • सदन से लेकर शहर तक में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
  • आपस में उलझ सकते हैं भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता
  • विस के पास नहीं फटक पाएंगे किसी दल के कार्यकर्ता

विज्ञापन
brainstorm security arrangements to Assembly session.
फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। - फोटो : Demo pic

विस्तार

हरीश रावत सरकार के बहुमत साबित करने के लिए 28 मार्च को आहूत विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान सुरक्षा घेरे को और मजबूत करने की तैयारी है। इस दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को दूर रखने की तैयारी है। 

विज्ञापन


सड़कों पर पुलिस सतर्क रहेगी, ताकि भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में उलझ न पाएं। सरकार भी चाहती है कि किसी तरह की कानून व्यवस्था की समस्या ना हो, ताकि विपक्ष को घेरने का मौका न मिले सके। 
विज्ञापन


इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. सदानंद दाते ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर विधानसभा के सुरक्षा प्रबंधों पर मंथन किया। विधानसभा का बजट सत्र स्थगित होने के बाद 18 मार्च को जिस तरह से भाजपा और कांग्रेस समर्थक अंदर घुस आए थे, इससे सुरक्षा प्रबंधों पर सवाल उठने लगे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री और विधायकों के गनर को भी सदन से बाहर रखने की तैयारी

brainstorm security arrangements to Assembly session.
हरीश रावत - फोटो : file photo

इस बार 28 मार्च को होने वाला सत्र हरीश रावत सरकार के भाग्य का फैसला करेगा। कांग्रेस और भाजपा के बीच खिंची तलवारें किसी से छिपी नहीं हैं। ऐसे में सदन में गहमागहमी की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है। 

यही वजह है कि पुलिस की तैयारी पहले के मुकाबले ज्यादा पुलिस बल लगाने की है, ताकि किसी भी दल के कार्यकर्ता विधानसभा के अंदर प्रवेश न कर सकें। मंत्री और विधायकों के गनर को भी सदन से बाहर रखने की तैयारी है। 

विशेष सत्र के अलावा पुलिस को 28 मार्च से शुरू होने वाले झंडा मेले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की चुनौती है। एक अप्रैल को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी पहुंच रहे हैं। सदन और वीआईपी की सुरक्षा के संबंध में खाका तैयार किया गया है। 
एसपी सिटी अजय सिंह, एसपी ट्रैफिक धीरेन्द्र गुंज्याल, सीओ सिटी मनोज कत्याल, सीओ सदर दीप्ति भट्ट, सीओ डालनवाला अरुण पांडेय आदि प्रमुख रुप से बैठक में उपस्थित रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed