{"_id":"573810434f1c1b6c17ac6ecf","slug":"bjp-mla-bhimlal-arya-will-campaign-for-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक भीमलाल आर्य बनेंगे कांग्रेस के खेवनहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक भीमलाल आर्य बनेंगे कांग्रेस के खेवनहार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 15 May 2016 11:29 AM IST
विज्ञापन
भीमलाल आर्य
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के निलंबित विधायक भीमलाल आर्य के रूप में कांग्रेस को एक ऐसा नेता मिल गया है, जिसके जरिये कांग्रेस अपनी विचारधारा और उपलब्धियां जनता के बीच पहुंचाएगी। भाजपा से जीते आर्य जनता के बीच जाकर बताएंगे कि कांग्रेस के साथ ही प्रदेश का विकास संभव है।
विज्ञापन
विधायकों के सम्मान समारोह में कांग्रेस ने शनिवार को आर्य का भी सम्मान किया। इस मौके पर आर्य ने कहा कि भाजपा के साथ कुछ दिन रहने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि क्षेत्र का विकास कांग्रेस के साथ ही हो पाएगा। वह भाजपा को छोड़ देंगे।
विज्ञापन
अभी पार्टी में नहीं आर्य
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कार्यक्रम में फिर कहा कि भीमलाल आर्य ने विचारधारा के आधार पर कांग्रेस का साथ दिया है। हालांकि उन्होंने आर्य को समझाया था, लेकिन वह कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने के लिए अडिग रहे। कार्यक्रम में भीमलाल आर्य ने भाजपा को आडे़ हाथों लिया और कांग्रेस की तारीफ की, लेकिन अभी तक उन्हें कांग्रेस में शामिल करने के लिए संगठन ने कोई विचार नहीं किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस उन्हें संगठन में शामिल किए बिना अपने साथ रखना चाहती है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का कहना है कि पार्टी ने विधायक के रूप में भीमलाल आर्य का सम्मान किया है, लेकिन पार्टी में शामिल नहीं किया। दूसरे दलों के बहुत लोग कार्यक्रम में आते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उन्हें शामिल कर लिया जाए।