फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   bjp expected positive result in floor test

फ्लोर टेस्ट में BJP को इस बार भी करिश्मे की उम्मीद

Sun, 08 May 2016 11:13 AM IST
सुधांशु द्विवेदी/ अमर उजाला, देहरादून
सुधांशु द्विवेदी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 08 May 2016 11:13 AM IST
विज्ञापन
bjp expected positive result in floor test
भाजपा नेता अजय भट्ट‍ - फोटो : अमर उजाला

बीते कई दिनों से आ रहे भाजपा नेताओं के बयानों से जाहिर है कि उन्हें सदन में जो बिसात बिछानी है, उसकी तैयारी कर ली गई है।

विज्ञापन


उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट कई बार कह चुके हैं कि अंतरात्मा की आवाज पर कई कांग्रेसी विधायक हरीश रावत के खिलाफ वोटिंग करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय नेता भी फ्लोर टेस्ट को लेकर आत्मविश्वास जता चुके हैं। एक बार फिर भाजपा सदन समेत पूरे देश को चौंका सकती है।
विज्ञापन


यह भी गौर करने वाली बात है कि विगत 18 मार्च को सदन में हुई बगावत को लेकर भी भाजपा की रणनीति चौंकाने वाली रही। चुपचाप सारी तैयारियां करने के बावजूद भाजपा ने किसी को भनक तक नहीं होने दिया। यहां तक कि हरीश रावत सरकार को भ्रमित रखने के लिए रैली का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी रैली में पुलिस के घोड़े शक्तिमान को चोट लगी थी। उस वक्त तक किसी ने सोचा भी नहीं था कि विजय बहुगुणा जैसे दिग्गज समेत नौ विधायकों को बगावत करने के लिए भाजपा राजी कर लेगी।


हरीश रावत से नाराज रहने के बावजूद विजय बहुगुणा को तोड़ने के लिए निश्चित रूप से भाजपा ने काफी पहले से रणनीति को बनानी शुरू कर दी थी। उस समय भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व चार्टर्ड प्लेन से बागियों को अपने साथ दिल्ली ले गए थे।

फिर कहते रहे कि इसमें उनका कोई हाथ नहीं है और कांग्रेस आपसी लड़ाई के कारण टूटी है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने बिना किसी तर्क-वितर्क के जिस तरह फ्लोर टेस्ट के लिए हामी भरी, उससे भी संकेत यही मिल रहा है कि भाजपा को अपनी खिचड़ी पकाने के लिए जितने वक्त की जरूरत थी, वह उसे हासिल कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed