फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   bjp demand narco test of congress mla

कांग्रेस को लगा स्टिंग का 'डंक', BJP ने की नार्को टेस्ट की मांग

Sun, 08 May 2016 08:11 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 08 May 2016 08:11 PM IST
विज्ञापन
bjp demand narco test of congress mla
अजय भट्ट - फोटो : file photo

उत्तराखंड में कांग्रेसी विधायक मदन बिष्ट का स्टिंग ऑपरेशन सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने सर्वोच्च न्यायालय से मांग की है कि वह स्वत: संज्ञान लेकर मामले में हस्तक्षेप कर हरीश रावत को फ्लोर टेस्ट का मौका देने के औचित्य पर विचार करना चाहिए।

विज्ञापन


इसके अलावा सीडी में बताए जा रहे सभी 12 विधायकों का नार्को टेस्ट हो और इस मामले की भी सीबीआई जांच हो। सभी दोषियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। प्रदेश को ‘बगदादी लुटेरों’ की तरह लूट कर लोकतंत्र को तार-तार किया जा रहा है।
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने सर्वोच्च न्यायालय से मांग की कि अब हरीश रावत को फ्लोर टेस्ट का मौका ही नहीं दिया जाना चाहिए। वह स्वत: संज्ञान लेकर देखे कि किस प्रकार हरीश रावत विधायकों की खरीद फरोख्त में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'12 विधायकों को वोट देने के अधिकार पर करें विचार'

bjp demand narco test of congress mla
अजय भट्ट - फोटो : AmarUjala

ऐसे में वे इस ताजा स्टिंग में बताए जा रहे सभी 12 विधायकों को वोट देने के अधिकार पर विचार करना चाहिए। साथ ही सभी 12 विधायकों का नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए। इसमें सबसे पहले सीडी में खरीद फरोख्त की जानकारी दे रहे कांग्रेसी विधायक मदन बिष्ट का नार्को टेस्ट होना चाहिए ताकि पूरा सच सामने आ सके।

भट्ट ने कहा कि इस तरह विधायकों के खरीद फरोख्त के स्टिंग सामने आने से साफ जाहिर है कि देवभूमि उत्तराखंड को कलंकित किया जा रहा है। इसमें कांग्रेसी विधायक मदन बिष्ट साफ-साफ बता रहे हैं कि किस प्रकार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने ही विधायकों को लाखों रुपए में खरीद रहे हैं।

इससे पहले हरीश रावत स्वयं ऐसा करते स्टिंग में दिखाई दिए हैं। इन दोनों स्टिंग से पहले कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार को पकड़ने वाले दो स्टिंग और सामने आए थे। इनमें से एक आपदा में खाद्य पदार्थों में घोटाले व दूसरा प्रदेश के एक आईएएस अफसर के शराब माफिया से 20 करोड़ की घूस मांगने को लेकर था। अब यह चौथा स्टिंग सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed