फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bijapur guest house views after High Court judgment.

24 घंटे ही गुलजार रह सका बीजापुर गेस्ट हाउस

Fri, 22 Apr 2016 08:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 22 Apr 2016 08:55 PM IST
विज्ञापन
Bijapur guest house views after High Court judgment.
पार्टी नेताओं के साथ हरीश रावत - फोटो : amar ujala

हाईकोर्ट के फैसले से सूबे में 24 घंटे के लिए निजाम बदलने और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सत्ता क्या संभाली, पिछले एक माह से सूना रहा बीजापुर गेस्ट हाउस गुलजार (मुख्यमंत्री आवास) हो गया। मंत्री, नौकरशाह, कार्यकर्ता सब बृहस्पतिवार की रात ही बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंच गए। यह सिलसिला शुक्रवार को भी दोपहर तक जारी रहा। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के लिए बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एक बार फिर माहौल बदल गया।

चहलकदमी करते नजर आए पार्टी नेता
18 मार्च को कुर्सी गंवाने के बाद मुख्यमंत्री से दूरी बनाने वाले कुछ पार्टी नेता भी शुक्रवार को बीजापुर गेस्ट हाउस में चहलकदमी करते नजर आए। मुख्यमंत्री ने भी बिना किसी गिले शिकवे के साथ सबसे मुलाकात की। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा में तैनात एक सुरक्षाधिकारी भी भीड़ देखकर भौचक रहा। उक्त अधिकारी ने कहा कि आखिरकार एक माह ही गेस्ट हाउस में रौनक लौटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल शुक्रवार शाम को हाईकोर्ट के फैसले पर सर्वोच्च अदालत ने रोक लगा दी। जिसके बाद बीजापुर गेस्ट हाउस में आने-जाने लोगों के चेहरों पर शिकन भी दिखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed