फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   bhojan mata siege the CM house.

भोजन माताओं का CM आवास पर हल्ला बोल

Sat, 19 Mar 2016 12:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 19 Mar 2016 12:47 PM IST
विज्ञापन
 bhojan mata siege the CM house.
भोजन माताओं का प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

भोजन माताओं ने बहाली और मानदेय बढ़ाए जाने की मांग को लेकर परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास कूच किया। पुलिस ने उन्हें सीएम आवास पहुंचने से पहले ही रोक लिया। जहां हुई सभा में भोजन माताओं ने कहा कि स्कूलों में बच्चों की संख्या घटते ही उन्हें स्कूलों से बाहर किया जा रहा है। 

विज्ञापन


भोजन माताओं ने कहा कि उन्हें 12 महीने का मानदेय दिए जाने के साथ ही बोनस दिया जाए। सीएम आवास कूच करने वालों में सुनीता, शैलबाला, मंजू, सरोज, पुष्पा आदि शामिल रही। 
विज्ञापन


भोजन माताओं को स्कूलों से हटाने का विरोध:
उत्तरकाशी में भी भोजन माताओं ने कम छात्र संख्या के आधार पर स्कूलों से हटाए जाने का विरोध किया है। उन्होंने सरकार से भोजन माताओं को प्रति माह 15 हजार रुपये मानदेय देने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर गीता पंवार की अध्यक्षता में हुई भोजन माताओं की बैठक में शामिल एटक के जिला महासचिव कामरेड महावीर प्रसाद भट्ट ने कहा कि सरकार भोजन माताओं का उत्पीड़न कर रही है। कम छात्र संख्या के आधार पर भोजन माताओं को स्कूलों से हटाया जा रहा है, जबकि शिक्षकों के लिए कोई मानक नहीं हैं। 


उन्होंने भोजन माताओं को हटाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक में भोजन माताओं ने सरकार से प्रतिमाह 15 हजार रुपये मानदेय देने की मांग की। इस मौके पर संपत्ति देवी, संजना, अतरा देवी, कमला, आशा, मंगला, राजेश्वरी, शिव देई, पिंगला देवी और उज्ज्वल देई आदि भोजन माताएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed