फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Three years imprisonment for embezzlement

Bageshwar News: गबन के दोषी कताई शिक्षक को तीन साल की सजा

Sat, 05 Aug 2023 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 05 Aug 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Three years imprisonment for embezzlement
प्रतीकात्मक
बागेश्वर। न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज बागेश्वर पुनीत कुमार की अदालत ने सवा सात लाख रुपये गबन मामले में दोषी खादी ग्रामोद्योग बिक्री भंडार के कताई शिक्षक को तीन साल के कठोर कारावास और आठ हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा न करने पर उसे एक साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन




अभियोजन पक्ष से मिली जानकारी के अनुसार प्रकाश चंद्र तिवारी निवासी चांण (अल्मोड़ा) वर्ष 2016 में कपकोट के खादी ग्रामोद्योग के बिक्री भंडार में कताई शिक्षक थे। उस पर स्टॉक में गड़बड़ी करने का आरोप था। आरोप था कि खादी ग्रामोद्योग के बागेश्वर बिक्री भंडार से सामान ले जाने के बाद भी कपकोट के बिक्री भंडार के स्टॉक में प्रवृष्टि नहीं की गई। जांच में गबन का मामला सामने आया।
विज्ञापन




जिला ग्रामोद्योग अधिकारी भैरव दत्त पंत और क्षेत्रीय अधीक्षक ऊन अल्मोड़ा शिवराज तिलारा ने मामले की जांच की। जांच में 7, 15, 882 रुपये का गबन होने की बात सामने आई। जांच रिपोर्ट के आधार पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग उत्तराखंड के उप सचिव ने ऑडिट टीम का गठन किया। इसमें भी गबन की पुष्टि हुई। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 409, 420 में रिपोर्ट कपकोट थाने में दर्ज हुई। मामले की विवेचना एसआई हरीश चंद्र जोशी (हाल सेवानिवृत्त) ने की। दोषी को धारा 409 में तीन वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने साक्ष्य के अभाव में धारा 420 में उसे दोषमुक्त किया। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी नामिका अधिवक्ता नंद किशोर भट्ट ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed