फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The people of Sakida sat on a dharna on Sunday for the demand of the road.

सड़क की मांग को लेकर रविवार को भी धरने पर बैठे सकीड़ा के लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
The people of Sakida sat on a dharna on Sunday for the demand of the road.
बागेश्वर। स्वीकृत सड़क के निर्माण की मांग लेकर पिछले एक सप्ताह से कलक्ट्रेट में आंदोलन चला रहे सकीड़ा के लोगों का धरना रविवार को भी जारी रहा। गांव के लोगों ने सड़क निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने के बाद ही आंदोलन स्थगित करने का एलान किया है।
विज्ञापन

खांकर-सकीड़ा सड़क निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष किशन राम के नेतृत्व में धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि वर्ष 2017 में खांकर से सकीड़ा के लिए तीन किमी सड़क स्वीकृत की गई। सड़क का निर्माण कार्य अब तक प्रारंभ नहीं हुआ है। पिछले चार साल से सरकार, प्रशासन और विभागीय अधिकारियों के सामने सड़क निर्माण की गुहार लगाई जा रही है लेकिन गांव के लोगों की एक नहीं सुनी जा रही है। कहा कि सड़क निर्माण को लेकर बरगलाया जा रहा है। कहा कि सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरने पर बैठे नवीन चंद्र, सुनील कुमार, पंकज कुमार, वंशी लाल, रमेश चंद्र, मोहन लाल आदि ने कहा कि सरकार और प्रशासन को लोगों की परेशानी समझनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed