फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Mumbai into semi-finals after crushing Nepal 4-0.

Bageshwar News: नेपाल को 4-0 से रौंदकर मुंबई सेमीफाइनल में

Tue, 15 Sep 2026 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 15 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Mumbai into semi-finals after crushing Nepal 4-0.
बागेश्वर। फ्रेंड्स क्लब की ओर से पूर्व मंत्री चंदन राम दास की स्मृति में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में सोमवार को अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। एकतरफा रहे मैच में बीएनएफसी मुंबई की टीम ने वीरभूमि स्पोर्ट्स सोसाइटी नेपाल को 4-0 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जन शिक्षण संस्थान के निदेशक जितेंद्र तिवारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। सचिव कमल साह जगाती ने बताया कि पहला सेमीफाइनल मंगलवार को गढ़वाल डायमंड दिल्ली और फुटबाल क्लब गोवा के बीच होगा। दूसरा सेमीफाइनल 16 सितंबर को मऊ स्पोर्ट्स एकाडेमी और बीएनएफसी मुंबई के मध्य खेला जाएगा। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को आयोजित होगा।
विज्ञापन

मुख्य निर्णायक नरेंद्र नंदा, सह-निर्णायक सनम पुन, प्रवीण रावत और ऑफिशियल बेंच पर अमन जखमोला रहे। संचालन महेश पंत, आकाश कुमार ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष मनोज कपकोटी, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साह, कुलदीप मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed