{"_id":"6aa84ab04b08bc581e00727b","slug":"two-flights-arrived-at-meladungri-helipad-from-dehradun-bageshwar-news-c-231-1-bgs1005-128050-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: देहरादून से मेलाडुंगरी हेलीपैड पहुंचीं दो उड़ानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: देहरादून से मेलाडुंगरी हेलीपैड पहुंचीं दो उड़ानें
Tue, 15 Sep 2026 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। कई दिनों के बाद मौसम खुलने पर क्षेत्र में हेली सेवा शुरू हो गई। मौसम साफ होने पर देहरादून से दो उड़ानें मेलाडुंगरी हेलीपैड पहुंचीं। इससे हेली सेवा पर निर्भर यात्रियों को काफी राहत मिली।
पिछले कुछ दिनों से खराब मौसम के कारण हेली सेवा प्रभावित हो रही थी। सोमवार सुबह भी मौसम खराब होने के चलते हल्द्वानी से आने वाली उड़ान मेलाडुंगरी हेलीपैड नहीं पहुंच सकी। इससे यात्रियों को कुछ समय तक इंतजार करना पड़ा। हालांकि, मौसम में सुधार के बाद शाम की उड़ान निर्धारित समय पर हेलीपैड पहुंची। इसके अतिरिक्त देहरादून से भी दो उड़ानों के पहुंचने से हेली सेवा के सुचारु होने की स्थिति बनी रही। उड़ानों के संचालन से यात्रियों ने राहत की सांस ली।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मौसम साफ रहने पर हेली सेवा के नियमित संचालन से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। वहीं, मौसम खराब होने की स्थिति में उड़ानों के प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है।