फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Saplings of 29 different species were planted on the 29th anniversary of Bageshwar district.

Bageshwar News: बागेश्वर जिले की 29वीं वर्षगांठ पर 29 विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे

Wed, 16 Sep 2026 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 16 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Saplings of 29 different species were planted on the 29th anniversary of Bageshwar district.
बागेश्वर के खबडोली में जिला स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में आंदोलनकारियों को सम्मानित करते
बागेश्वर। जिला स्थापना की 29वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मंगलवार को वन प्रभाग की ओर से खबडोली में वानिकी सुरक्षा और स्मृति वन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या की अध्यक्षता और राज्य स्तरीय अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में 29 विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि स्वस्थ पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है। वनों के संरक्षण की जिम्मेदारी समाज के प्रत्येक नागरिक की है। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के लिए ‘2040 का बागेश्वर : मेरी संकल्पना’ विषय पर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें अव्वल रहे प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। डीएफओ प्रकाश राम आर्या ने युवाओं से वनों के प्रति जिम्मेदार बनने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, ब्लॉक प्रमुख दलीप सिंह खेतवाल, इंद्र सिंह परिहार, किशन सिंह मलड़ा, बाला दत्त तिवारी, ललित तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed