फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Temple will be built in Lathi.

लाथी में मंत्रोच्चार के साथ हुआ शिवालय का भूमि पूजन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Temple will be built in Lathi.
बागेश्वर के लाथी में शिव मंदिर का भूमि पूजन करते विधायक भौर्याल। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट विधानसभा की माजखेत घाटी के लाथी गांव में मंत्रोच्चार के साथ शिवालय का भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने भी शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम में आए ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन

लाथी गांव में स्थापित शिवशक्ति में ग्रामीणों की अपार आस्था है। विधायक ने बताया कि लंबे समय से यहां पर मंदिर बनाने की मांग उठ रही थी। विधायक निधि से यहां पर भव्य मंदिर का निर्माण और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। क्षेत्रवासी भी आर्थिक सहयोग कर रहे हैं। भूमि पूजन में पहुंचे विधायक ने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारें में बताया। वहां ग्राम प्रधान लच्छी राम, पूर्व प्रधान जोगा राम, चंद्रशेखर जोशी, देवकीनंदन पाठक, धर्मानंद पाठक, विजय लोवियाल आदि थेे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed