फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Teachers Conference at Bageshwr

शिक्षक निष्ठा के साथ करें जिम्मेदारियों का निर्वहन : देव

Sat, 17 May 2025 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 17 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Teachers Conference at Bageshwr
बागेश्वर। राजकीय शिक्षक संघ के छठे द्विवार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ शुक्रवार को हो गया है। दो दिनी कार्यक्रम के पहले दिन संगठन की समस्याओं पर चर्चा की गई। अतिथियों ने शिक्षकों से शिक्षा के विकास और विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य देने के लिए कर्तव्यनिष्ठ होकर कार्य करने को कहा।
विज्ञापन

राइंका सभागार में मुख्य अतिथि जिपं प्रशासक बसंती देव, नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, सीईओ जीएस सौन, संगठन के जिलाध्यक्ष गोपाल दत्त पंत और जिला मंत्री गोपाल मेहता ने संयुक्त रूप से किया। जिपं प्रशासक देव ने शिक्षकों से निष्ठा के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने को कहा।
विज्ञापन

नगरपालिका अध्यक्ष खेतवाल ने विषम परिस्थितियों में रहकर सराहनीय कार्य कर रहे शिक्षकों की सराहना की। उनकी समस्याओं के निदान के लिए उच्चस्तर तक प्रयास करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीईओ सौन ने शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत रहने को कहा। जिले की शैक्षिक स्थिति और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर भी प्रकाश डाला। संगठन के जिला मंत्री मेहता ने बताया कि शनिवार को नामांकन प्रक्रिया और संगठन के चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन मोहन चंद्र जोशी और भुवन जोशी ने संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर गरुड़ ब्लाॅक अध्यक्ष देवेंद्र मेहता, कपकोट के देवेंद्र बिष्ट समेत ब्लॉक कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed