{"_id":"6898ddf8835f17d36704e956","slug":"political-news-in-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-117767-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: संशोधित...सामूहिक इस्तीफे के वायरल पत्र से भाजपा में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: संशोधित...सामूहिक इस्तीफे के वायरल पत्र से भाजपा में मची खलबली
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। रविवार को भाजपा के गरुड़ क्षेत्र के कुछ क्षेत्र पंचायत सदस्यों और कार्यकर्ताओं के कथित सामूहिक इस्तीफे का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सियासी खलबली मच गई। दोपहर बाद पार्टी ने सभी को एकजुट कर ऑल इज वेल का संदेश देकर मामले का पटाक्षेप कर दिया। भाजपा ने वायरल पत्र को पूरी तरह फर्जी करार दिया।
गरुड़ से भाजपा ने किशन सिंह बोरा को ब्लॉक प्रमुख का प्रत्याशी घोषित किया है। यहां के चौरसों क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र गोस्वामी भी इस पद के प्रबल दावेदार थे। रविवार सुबह उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाए जाने पर रोष जताते हुए इस्तीफे देने की बात सामने आई। कथित पत्र में गोस्वामी समेत क्षेत्र पंचायत के छह सदस्यों, 18 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर दर्ज थे। एक साथ 24 लोगों के विरोध की खबर फैलते ही भाजपा सक्रिय हो गई।
पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने सभी को एक बैठक के लिए बुलाया। दोपहर बाद सभी के साथ एक तस्वीर जारी कर बिष्ट ने कहा कि पार्टी में कोई नाराजगी नहीं है। सभी कार्यकर्ता और क्षेत्र पंचायत सदस्य एकजुट हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पत्र पूरी तरह फर्जी है।