फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face the problems.

Bageshwar News: घरों में घुसा पहाड़ी से बहकर आया मलबा

Sat, 28 Jun 2025 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 28 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
कपकोट में बड़ेत ग्राम पंचायत के खारबगड़ में घर में आए मलबे को देखकर चिंतित ग्रामीण। स्रोत-भुवन
कपकोट (बागेश्वर)। 2013 की आपदा का दंश झेल चुके खारबगड़ के ग्रामीणों के लिए हर साल मानसून परेशानी लेकर आता है। गांव की पहाड़ी से होने वाला भूस्खलन लोगों के घरों और खेतों तक पहुंच जाता है। शुक्रवार की रात हुई भारी बारिश के दौरान भी एक दर्जन से अधिक घरों में मलबा घुस गया। खेतों में उगी फसल भी बहकर बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन

बड़ेत ग्राम पंचायत के खारबगड़ तोक में शुक्रवार की रात बारिश आफत बनकर बरसी। गांव की पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा बहकर गांव में घुस गया। ग्रामीण पान सिंह, दान सिंह, दीवान सिंह, आन सिंह, कवींद्र सिंह, दीपक सिंह, दयाल सिंह, हरीश चंद्र सिंह, हयात सिंह, कुशल सिंह, बहादुर सिंह, प्रेम सिंह के घरों के आंगन मलबे से पट गए। घरों के आगे लोगों ने खेतों में सब्जी उगाई थी, वह भी दबकर नष्ट हो गई। धान के खेतों तक भी मलबा पहुंच गया।
विज्ञापन

निवर्तमान ग्राम प्रधान भुवन सिंह ऐठानी ने बताया कि गांव में बिजली और पानी का संकट गहरा गया है। यातायात ठप है। लोग भूस्खलन के बाद से दहशत में हैं। लंबे समय से विस्थापन की मांग उठ रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। एसडीएम अनिल सिंह ने बताया कि खारबगड़ तोक का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया जाएगा। प्रभावितों को उचित सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed