{"_id":"6abeb9e887e5ae7abf0b52bc","slug":"e-rickshaw-spotted-speeding-along-garud-marg-beyond-municipal-limits-sparks-a-buzz-of-speculation-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-128460-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: पालिका की सरहद लांघ गरुड़ मार्ग पर दौड़ता दिखा ई-रिक्शा, चर्चाओं का बाजार गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: पालिका की सरहद लांघ गरुड़ मार्ग पर दौड़ता दिखा ई-रिक्शा, चर्चाओं का बाजार गर्म
Fri, 02 Oct 2026 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। नगरपालिका क्षेत्र की सड़कों पर आवाजाही करने वाला ई-रिक्शा बृहस्पतिवार को अचानक नगर पालिका की सीमा लांघकर गरुड़ मार्ग पर दौड़ता नजर आया। आमतौर पर केवल नगर क्षेत्र की आंतरिक सड़कों पर सीमित रहने वाले ई-रिक्शे को बागेश्वर से गरुड़ की तरफ जाते देख राहगीर और स्थानीय लोग अचंभित रह गए।
वर्तमान में एआरटीओ की ओर से ई-रिक्शों के संचालन की अनुमति केवल नगर क्षेत्र तक ही सीमित रखी गई है। ऐसे में पहली बार ई-रिक्शे को गरुड़ मुख्य मार्ग पर इतनी दूर तक दौड़ते देख स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाओं और कयासों का दौर शुरू हो गया। लोग इसे नियमों के उल्लंघन और नए रूट पर अनधिकृत संचालन से जोड़कर देखने लगे। कई लोग ई-रिक्शे को हाथ देकर रोकने भी लगे।
ई-रिक्शा किसी अनधिकृत रूट पर सवारी ले जाने के उद्देश्य से गरुड़ मार्ग पर नहीं गया था। ई-रिक्शा की नियमित सर्विसिंग बैजनाथ में की जाती है। सर्विसिंग का काम पूरा कराने के लिए ही वाहन को बैजनाथ भेजा जा रहा था। नगर क्षेत्र में संचालन के नियमों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
........सुरेश खेतवाल, अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद बागेश्वर