फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   School timings in Bageshwar to change from October 5

Bageshwar News: बागेश्वर में पांच अक्तूबर से बदलेगा स्कूलों का समय

Thu, 01 Oct 2026 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 01 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
School timings in Bageshwar to change from October 5
बागेश्वर। जिले के समस्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। जिले में अब एक अक्तूबर के बजाय पांच अक्तूबर से शीतकालीन समय-सारणी प्रभावी होगी।
विज्ञापन

सामान्यतः हर साल शासनादेश के अनुसार एक अक्तूबर से विद्यालयों का संचालन शीतकालीन समयावधि के तहत सुबह 9:15 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक किया जाता है। शिक्षक संगठनों के अनुरोध और आगामी अवकाशों के दृष्टिगत व्यवस्था में आंशिक बदलाव किया गया है। दो अक्तूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर प्रातः 8:00 बजे झंडारोहण का कार्यक्रम होना है, जबकि इसके बाद तीन और चार अक्तूबर को अवकाश रहने के कारण अब पांच अक्तूबर से नया समय लागू करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


कोट
इस बार शिक्षक संगठनों के विशेष अनुरोध और दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर प्रातः आठ बजे झंडारोहण कार्यक्रम के आयोजन और उसके बाद तीन व चार अक्तूबर के अवकाश के चलते निर्णय लिया गया है कि अब जिले के सभी विद्यालय एक के बजाय पांच अक्तूबर से शीतकालीन समय-सारणी के अनुसार प्रातः 09:15 बजे से अपराह्न 03:30 बजे तक संचालित होंगे। -आशाराम, प्रभारी सीईओ, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed