{"_id":"6abd5eb8b62e9e76c30e2436","slug":"traders-opposed-additional-charges-on-upi-payments-bageshwar-news-c-231-1-bgs1005-128422-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: यूपीआई भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: यूपीआई भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क का विरोध
Thu, 01 Oct 2026 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते व्यापारी। संवाद
बागेश्वर। 15 अक्तूबर से प्रस्तावित 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 0.04 फीसदी एमडीआर शुल्क का व्यापार मंडल ने विरोध किया है। व्यापारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर वित्त मंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने प्रस्तावित शुल्क की समीक्षा कर इसे वापस लेने की मांग की है।
बुधवार को डीएम को दिए ज्ञापन में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि छोटे और मध्यम दुकानदार पहले ही सीमित मुनाफे में कारोबार कर रहे हैं। ऐसे में यूपीआई लेनदेन पर अतिरिक्त शुल्क लगने से उनकी लागत बढ़ेगी और मुनाफा प्रभावित होगा। कहा कि सरकार एक ओर से डिजिटल इंडिया और कैशलेस अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दे रहा है। शुल्क लागू होने के बाद व्यापारी और ग्राहक नकद भुगतान की ओर लौट सकते हैं। इससे डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के प्रयास प्रभावित हो सकता है। ऐसे समय में अतिरिक्त शुल्क लागू होने से व्यापारियों और ग्राहकों दोनों पर असर पड़ सकता है। इस मौके पर सूरज जोशी, गिरिश बिष्ट, माया गढ़िया, हरीश सोनी, मनीष पांडेय, अनिल कार्की, देवेंद्र अधिकारी, योगेश पूना, आलोक साह आदि मौजूद रहे। संवाद