फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face the problems.

Bageshwar News: चार चालकों को एआरटीओ ने किया सम्मानित

Sun, 10 Aug 2025 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 10 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
बागेश्वर। जिले में एआरटीओ अमित कुमार की सड़क सुरक्षा चैंपियन पहल अब धरातल पर उतर गई है। परिवहन विभाग की टीम ने जिले के तीन वर्गाें में चयनित चार चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए सम्मानित किया। पहल का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में परिवहन विभाग ने जुलाई में चयनित तीन जिम्मेदार वाहन चालकों को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। स्कूल वाहन चालक के रूप में मंजू गढि़या को जुलाई में वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करते पाया गया। चालक गढि़या वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करती थीं। उनके वाहन और चालक संबंधी सभी दस्तावेज, फर्स्ट एड बॉक्स, कूड़ादान मौके पर वाहन में पाए गए।
विज्ञापन

टैक्सी वाहन चालक की श्रेणी में हीरेंद्र सिंह और रंजीत कुमार को जुलाई में सड़क सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करते हुए पाया गया। चेकिंग के दौरान उनके वाहनाें में क्षमता से अधिक यात्री बैठे हुए नहीं मिले। वाहन के संचालन संबंधी दस्तावेज पूर्ण रूप से वाहन में उपलब्ध रहे। मोटर साइकिल चालक पुष्कर टंगड़िया को दोपहिया वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करते हुए पाया गया। चेकिंग के दौरान वाहन से संबंधित दस्तावेज भी मौके पर पाए गए। चारों चयनित चालकों को एआरटीओ कार्यालय में प्रशस्ति पत्र और सड़क सुरक्षा जागरूकता ट्राफी से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने वालों पर परिवहन विभाग नजर रख रहा है। हर महीने ऐसे चालकों को चयनित कर सम्मानित किया जाएगा। इससे अन्य लोगों का भी नियमों का पालन करने के लिए मनोबल बढ़ेगा। चेकिंग अभियान के दौरान नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है। - अमित कुमार, एआरटीओ बागेश्वर


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed