फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   no electricity in 218 villages

218 गांवों में रातभर बत्ती गुल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
no electricity in 218 villages
बागेश्वर से कपकोट के बीच घिरोली गांव में चीड़ के पेड़ से टूटा हाइटेंशन लाइन का तार। - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। भूस्खलन के कारण रविवार रात कपकोट रूट की 33 केवी लाइन पर पेड़ गिर गया। इस कारण कपकोट क्षेत्र के 218 गांवों में रविवार रातभर बिजली गुल रही। लाइन जोड़ने पर 14 घंटे के बाद ही बिजली बहाल हुई।
विज्ञापन

रविवार शाम सात बजे बागेश्वर-कपकोट मुख्य 33 केवी लाइन में फॉल्ट आ गया। इससे कपकोट क्षेत्र के 218 गांवों में अंधेरा छा गया। फॉल्ट की तलाश में रात में हर पोल की चेकिंग की गई। रात 10 बजे टीम को घिरोलीगांव के पास जंगल में 33केवी लाइन में भूस्खलन के कारण पेड़ गिरा मिला, पेड़ की चपेट में आकर बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। अंधेरा होने के कारण रात में तार नहीं खींचा जा सका।
विज्ञापन

सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे से टीम मरम्मत में जुटी। यूपीसीएल के ईई भास्कर पांडे ने बताया कि चार घंटे की मशक्कत के बाद सुबह साढ़े नौ बजे लाइन चालू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कांडा के कभाटा क्षेत्र में बिजली की ढीली लाइन झूल रही है। इस कारण खेतों में काम कर रहे लोगों को करंट लगने का खतरा है। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से सभी पुराने पोल और तार बदलने की मांग की है। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed