फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Fire at Mountains

Bageshwar News: कांडा के जंगलों में लगी आग हर तरफ उठ रहा धुआं

Tue, 03 Jun 2025 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 03 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Fire at Mountains
संवाद न्यूज एजेंसी कांडा (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के जंगल जल रहे हैं। भदौरा, देवल बिछराल और झटौली की वनाग्नि से पूरे क्षेत्र में धुआं फैल रहा है। वन संपदा काे भी काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को क्षेत्र के तीन गांवों के जंगलों में आग लगी। इससे पूर्व शनिवार को भद्रकाली व धपोली के जंगल जले थे। वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। अब एक बार फिर से क्षेत्र में वनाग्नि से वन्य जीव जंतुओं और पेड़-पौधों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों का कहना है कि आग से चार पत्ती और कीमती इमारती लकड़ियों को नुकसान हो रहा है। हिंसक जानवरों के आबादी की तरफ आने का खतरा बढ़ रहा है। धरमधर रेंज के रेंजर प्रदीप कांडपाल ने बताया कि सूचना के बाद कर्मचारी भेज दिए हैं। जल्द आग को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed