{"_id":"5dea96788ebc3e1c1c41ae8f","slug":"engineers-inspected-the-bridge-bageshwar-news-hld366896574","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग के विरोध में भाजपाइयों ने सीएमएस को फिर घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग के विरोध में भाजपाइयों ने सीएमएस को फिर घेरा
विज्ञापन
रामनगर सीएमएस का घेराव करते भाजपाई। अमर उजाला
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। संयुक्त चिकित्सालय के बाहर लिए जा रहे पार्किंग शुल्क को लेकर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर सीएमएस का घेराव किया। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था समाप्त न होने पर बुधवार से सीएमएस को अस्पताल में नहीं बैठने देने का एलान किया। इसके बाद भाजपाइयों ने पार्किंग के लिए लगाई गई रस्सी हटा दी।
मंगलवार को भाजपा नगराध्यक्ष भावना भट्ट के नेतृत्व में एक बार फिर कार्यकर्ता चिकित्सालय में सीएमएस डॉ. टीके पंत के पास पहुंचे। उन्होंने सीएमएस से पार्किंग व्यवस्था को तत्काल बंद करने की मांग की। कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को इससे परेशानी हो रही है। चिकित्सालय के बाहर बनी मोर्चरी के रास्ते पर लगे दो हरे अशोक के पेड़ कटाए जाने के प्रयास पर भी रोष जताया।
भाजपा अध्यक्ष ने पार्किंग व्यवस्था समाप्त न होने पर बुधवार से सीएमएस को अस्पताल में नहीं बैठने देने का भी एलान किया। इसके बाद भाजपाइयों ने पार्किंग के लिए लगाई गई रस्सी को भी हटा दिया। इस दौरान युवा मोर्चा अध्यक्ष पूरन नैनवाल, कुलदीप शर्मा, पीएस बिष्ट, अशोक गुप्ता, रामभरोसे लाल गोला, जेसी लोहनी, दीपा रावत, दीपा कोटिया, अंजू सुंदरियाल, यशोदा देवी, राजेंद्र मित्तल आदि थे।