फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The father and son co-accused bail

सह आरोपी बनाए गए पिता-पुत्र को मिली जमानत

Mon, 17 Oct 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Mon, 17 Oct 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
 सानीउडियार के भेटा गांव में दलित युवक की हत्या मामले में सह आरोपी बनाए पिता-पुत्र को विशेष जिला सत्र न्यायालय से जमानत मिल गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 11 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन

मालूम हो कि पांच अक्तूबर को भेटा गांव में गेहूं पिसाने चक्की में गए सोहन राम पुत्र फकीर राम की गांव के ही शिक्षक ललित कर्नाटक ने हत्या कर दी थी। मृतक के चाचा रमेश राम की ओर से इस मामले में मुख्य आरोपी ललित कर्नाटक के खिलाफ हत्या और उसके भाई आनंद कर्नाटक व पिता घनश्याम कर्नाटक के खिलाफ धमकाने की रिपोर्ट कांडा थाने में दर्ज कराई गई थी। मुख्य आरोपी को घटना के दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि इस घटना में  नामजद हत्यारोपी के भाई व पिता को 11 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। सह आरोपियों के अधिवक्ता की ओर से 13 अक्तूबर को विशेष जिला सत्र न्यायालय में जमानत की अर्जी दी गई थी। मंगलवार को इस मामले में न्यायालय में सुनवाई हुई। आरोपी पक्ष की ओर से अधिवक्ता घनानंद जोशी और हरीश जोशी ने पैरवी करते हुए कहा कि जिस समय यह घटना हुई थी उस समय घनश्याम कर्नाटक मंदिर में थे जबकि शिक्षक आनंद कर्नाटक घर में भोजन बना रहे थे। इसलिए इस मामले में उनको सह आरोपी बनाया जाना गलत है। जिरह सुनने के बाद विशेष जिला सत्र न्यायाधीश ने दोनों सह आरोपियों को जमानत दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed