{"_id":"5bda01f4bdec22174c7df00e","slug":"171541014004-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों को क्षतिग्रस्त कर कार से टकराया बेकाबु ट्रक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानों को क्षतिग्रस्त कर कार से टकराया बेकाबु ट्रक
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। पिंडारी रोड पर कठायतबाड़ा गांव में मंगलवार की रात को एक बेकाबू ट्रक ने दो मकानों की सुरक्षा दीवार और एक कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया जबकि ट्रक सीज कर दिया है।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात ट्रक संख्या यूके 04, सीए- 5223 का चालक दीपक कुमार बागेश्वर से रीमा की तरफ जा रहा था। कठायतबाड़ा गांव में पुरानी एलआइसी के समीप मोड़ पर वह ट्रक से नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू ट्रक महेश खेतवाल व दर्शन खेतवाल के मकानों की सुरक्षा दीवार को क्षतिग्रस्त करता हुआ सामने खड़ी अल्टो कार से जा टकराया। बाद में बिजली के खंभे से टकराने के बाद रुका। दुर्घटना में कार को काफी नुकसान हुआ है। पुलिस ने चालक दीपक कुमार को गिरफ्तार कर बेकाबू ट्रक सीज कर दिया है। पुलिस ने बताया कि चालक नशे में था जिस कारण वह ट्रक से नियंत्रण खो बैठा।