{"_id":"5b2d3dcd4f1c1b95598b58a8","slug":"141529691597-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार ने केएमवीएन को लगाया 937500 का चूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेकेदार ने केएमवीएन को लगाया 937500 का चूना
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। केएमवीएन के एलपीजी सिलेंडर वितरण ठेकेदार ने निगम को 937500 रुपये का चूना लगा दिया। गैस उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी न देने के बावजूद ठेकेदार ने निगम से यह राशि वसूली। यहां केएमवीएन को आर्थिक क्षति तो पहुंची ही, उपभोक्ताओं के हित भी प्रभावित हुए। जांच टीम ने ठेकेदार से होम डिलीवरी राशि की वसूली की संस्तुति की है।
छह अप्रैल को बागेश्वर के नागरिक मंच ने होम डिलीवरी न करने और आर्थिक धोखाधड़ी की शिकायत की थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए डीएम ने तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया था। जांच के दौरान ठेकेदार पर लगाए गए आरोप सही साबित हुए। सामने आया कि ठेकेदार ने अनुबंध की शर्तों के मुताबिक उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी नहीं दी जबकि केएमवीएन से होम डिलीवरी की राशि बराबर वसूली।
जांच के दौरान पाया गया कि ठेकेदार ने 10 माह के अपने कार्यकाल में रोजाना ढाई सौ सिलेंडरों की आपूर्ति की एवज में निगम को लगभग 937500 रुपये का चूना लगाया। जांच टीम ने ठेकेदार को अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन का दोषी पाया। इसके साथ ही होम डिलीवरी की राशि वसूलने की संस्तुति की है। इधर, नागरिक मंच ने ठेकेदार से धनराशि की वसूली के साथ ही होम डिलीवरी सुनिश्चित करने की मांग की है। इस संबंध में गैस एजेंसी प्रबंधक वीआर टम्टा का कहना है कि ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है।