फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   CM. announcement twice. Kafligair's fate change.

Bageshwar News: सीएम ने दो बार एलान किया, फिर भी नहीं बदली काफलीगैर की किस्मत

Sat, 19 Jul 2025 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 19 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
CM. announcement twice. Kafligair's fate change.
बागेश्वर। विकास का पहिया कितना धीमा घूमता है, काफलीगैर के युवाओं से बेहतर काैन जान सकता है। इस पूरे तहसील क्षेत्र में डिग्री कॉलेज ही नहीं है। हैरत की बात तो यह है कि मुख्यमंत्री की दो बार घोषणा के बाद भी काफलीगैर की किस्मत नहीं बदली। इंटर के बाद डिग्री कॉलेज का मुंह देखने के लिए यहां के युवाओं को 30 किमी दूर बागेश्वर जिला मुख्यालय या 50 किमी दूर अल्मोड़ा तक दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोग सामाजिक और राजनीतिक मंचों पर डिग्री कॉलेज की समस्या को लगातार उठा रहे हैं जिन्हें केवल आश्वासन ही मिल रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 13 अक्तूबर 2021 को नगर के नुमाइश खेत मैदान में आयोजित जनसभा में क्षेत्र में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए डिग्री कॉलेज की स्थापना करने का एलान किया था। इसके बाद चार सितंबर 2022 को बिलौना में रोडवेज डिपो के शुभारंभ पर आयोजित कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री ने मंच से इसके लिए घोषणा की थी।
विज्ञापन




गांव के लोगों ने डिग्री काॅलेज बनाने के लिए अपनी जमीन भी दान करने की पहल की लेकिन अब तक काॅलेज की फाइल भी काफलीगैर के युवाओं के भाग्य की तरह कहीं अटकी पड़ी है। जिले के गरुड़, दुग नाकुरी और कांडा के डिग्री कॉलेजों में इन दिनों प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। वहां क्षेत्र के विद्यार्थियों को नजदीकी डिग्री कॉलेज में प्रवेश मिल रहा है जबकि काफलीगैर तहसील क्षेत्र के युवा उच्च शिक्षा के लिए जिला मुख्यालय में स्थित पंडित बीडी पांडेय परिसर और अल्मोड़ा जिले के एसएसजे परिसर में प्रवेश लेने की जद्दोजहद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

- काफलीगैर डिग्री कॉलेज के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। ग्रामीणों ने जमीन दान में दी है। अधिग्रहण पूरा होने के बाद जल्द निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।



- पार्वती दास, विधायक, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed