फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bio metric Attendance in All Departments

विभागों में अनिवार्य रूप से हो बायोमैट्रिक हाजिरी: सीडीओ

Fri, 16 May 2025 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 16 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bio metric Attendance in All Departments
कार्यालयों में आने वाले लोगों से से शालीन व्यवहार करें अधिकारी कर्मचारी
विज्ञापन

बागेश्वर। डीएम आशीष भटगांई के निर्देश पर सीडीओ आरसी तिवारी ने विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालयों में लागू की गई बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सभी कर्मचारियों से अनिवार्य रूप से इसी माध्यम से हाजिरी लगाने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को सीडीओ तिवारी ने विकास भवन में जिला विकास कार्यालय, डीआरडीए, समाज कल्याण, अर्थ एवं संख्या, सहकारिता, मत्स्य, ग्रामीण निर्माण विभाग, डेयरी, पंचायतीराज विभाग, रीप परियोजना समेत सभी विभागों का निरीक्षण किया। चेताया कि इस व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों कार्यालयों में आने वालों से शालीन व्यवहार करने, उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनकर त्वरित निदान करने को कहा। कार्यालयों में साफ-सफाई रखने, पंजिकाओं के उचित रखरखाव और कार्य प्रणाली में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गरुड़ में एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण
गरुड़ (बागेश्वर)। एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कार्यालयों में बायोमैट्रिक उपस्थिति लगानी अनिवार्य है। समय से कार्यालय नहीं आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। शुक्रवार को एसडीएम ने विकासखंड कार्यालय, नगर पंचायत, सीएचसी बैजनाथ और पशु अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यालय में बायोमैट्रिक उपस्थिति लगानी अनिवार्य है। अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सकों से मरीजों का पर्याप्त सुविधाएं देने को कहा। अस्पताल परिसर और अन्य कार्यालयों में सफाई का उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि ब्लॉक कार्यालय और अस्पताल में सभी कर्मचारी समय पर ऑनलाइन उपस्थिति लगा रहे हैं। सरकारी सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए सरकार ने यह स्कीम लागू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed