फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   baba ramdev will beat world record

विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में योगगुरु बाबा रामदेव

Sun, 08 May 2016 10:30 AM IST
कौशल सिखौला/ अमर उजाला, हरिद्वार
कौशल सिखौला/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 08 May 2016 10:30 AM IST
विज्ञापन
baba ramdev will beat world record
बाबा रामदेव

21 जून को दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगगुरु रामदेव विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में हैं। देशभर में एक साथ एक लाख स्थानों पर योग शिविर लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


दो से तीन लाख लोगों के लिए अब तक का सबसे बड़ा योग शिविर फरीदाबाद (हरियाणा) में लगाया जा रहा है। उत्तराखंड में भी ऐसा ही एक विशेष शिविर लगाने के लिए विचार-विमर्श चल रहा है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष योगगुरु रामदेव ने अलग से शिविर न लगाकर केंद्र सरकार के राष्ट्रीय आयोजन में दिल्ली जाकर प्रतिभाग किया था लेकिन इस बार बाबा रामदेव फरीदाबाद में विश्व का सबसे बड़ा शिविर लगाने की तैयारी में जुटे हैं। इस कार्य को वे और आचार्य बालकृष्ण स्वयं देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षाओं में पतंजलि के आचार्य कराएंगे योग

baba ramdev will beat world record
रामदेव - फोटो : ANI

पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि एक और रिकॉर्ड इस वर्ष बनाया जाएगा। दुनिया के किसी भी देश में एक साथ एक लाख शिविर आज तक किसी भी संस्था ने नहीं लगाए हैं।

पतंजलि योगपीठ एवं भारत स्वाभिमान की तमाम देशव्यापी शाखाएं इस कार्य में जुट गई हैं। जिला एवं तहसील स्तर के साथ-साथ कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

योग की इन कक्षाओं में पतंजलि के आचार्य योग कराएंगे। जबकि बाबा रामदेव स्वयं फरीदाबाद में उपस्थित रहेंगे।

आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि फरीदाबाद के साथ ऐसा ही एक शिविर उत्तराखंड में भी लगाने के बारे में विचार विमर्श चल रहा है। अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। अलबत्ता पतंजलि योगपीठ और हरिद्वार शहर में दो योग शिविर लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed