फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Arun Jaitley letter CM harish rawat laid before media.

मीडिया के सामने सीएम ने रखी अरूण जेटली की चिट्ठी 

Tue, 22 Mar 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 22 Mar 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
Arun Jaitley letter CM harish rawat laid before media.
हरीश रावत - फोटो : file photo

मुख्यमंत्री ने लगातार दूसरे दिन भी केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला जारी रखा। उन्होंने 14वें वित्त आयोग से पांच साल में राज्य को मिलने वाली धनराशि की बाबत 17 मार्च की केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की चिट्ठी मीडिया के सामने रखी, जिसमें जेटली ने लिखा कि पिछले साल के सापेक्ष 2015-16 में 1415 करोड़ की धनराशि कम मिली है। 

विज्ञापन


अगर दस प्रतिशत वृद्धि को शामिल कर लें तो यह नुकसान कुल मिलाकर 2145 करोड़ रुपये बैठता है। बीजापुर अतिथि गृह में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश भाजपा नेता यह कहते नहीं थक रहे हैं कि केंद्र ने बहुत पैसा दे दिया। कितना पैसा दिया, कितना नुकसान हुआ, केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का यह पत्र ठोस सबूत है।
विज्ञापन


पहले ही साल में खुल गई केंद्र की कलई
17 मार्च को राज्य सरकार को भेजे अपने पत्र में केंद्रीय वित्त मंत्री ने बताया कि 2014-15 के सापेक्ष उत्तराखंड को 2015-16 में 1405 करोड़ रुपये कम मिले हैं। इसके साथ अगर दस प्रतिशत वृद्धि भी जोड़ी जाए तो यह धनराशि 2145 करोड़ रुपये बैठती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय वित्त मंत्री के पत्र के आधार पर 2010 से 2015 तक 32139 करोड़ रुपये के सापेक्ष 2015-2020 पंच वर्षीय योजना में 45406 करोड़ रुपया मिलना बताया था, दस प्रतिशत की वृद्धि के साथ यह धनराशि 47 हजार करोड़ रुपये बैठती है। लेकिन पहले ही साल में केंद्र की कलई खुल गई, खुद केंद्रीय वित्त मंत्री की चिट्ठी इसका सबूत है।

इसके अलावा दैवी आपदा के बाद पुनर्निर्माण के लिए जो साढ़े सात हजार करोड़ रुपये की धनराशि दिए जाने का वादा किया था, उसमें से भी एक तिहाई ही मिल सका है।

केंद्रीय वित्त पोषित योजनाओं में तो 90-10 के अनुपात में धनराशि दे दी, लेकिन वाह्य सहायतित योजनाओं के लिए अभी इंतजार ही हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed