{"_id":"b653a0f239e681180ad320caf7c7fb97","slug":"vm-singh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार कर रही किसानों की अनदेखी: वीएम सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार कर रही किसानों की अनदेखी: वीएम सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 15 Nov 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। कोर्ट के डंडे से ही चीनी मिल किसानों का भुगतान कर रही हैं। इसमें सरकार का कोई योगदान नहीं है। यह बातें राष्ट्रीय किसान मजूदर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने कही।
वे शनिवार को संभल जाते वक्त हसनपुर चीनी मिल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि, 2017 में होने वाले विधान सभा चुनाव में प्रदेश में किसानों की सरकार बनेगी।
इसके लिए 23 दिसंबर को किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आयोजित होने वाली महापंचायत में वे किसानों के लिए राजनीतिक पार्टी की घोषणा करेंगे। कहा कि, सरकार की उपेक्षा के चलते किसान आत्महत्या कर रहा है।
विज्ञापन
पिछले पंद्रह साल में देश में दो लाख 71 हजार किसानों ने आत्महत्या की है। इसकी प्रमुख वजह किसानों को किसी भी फसल का वाजिब दाम नहीं मिल नहीं मिलना है, जिससे उनकी माली हालत बिगड़ रही है। इस मौके पर राजवीर सिंह, उपेंद्र सिंह, राजीव, मदन चौधरी आदि मौजूद रहे।