फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   train

फरवरी तक हर बुधवार को रद्द रहेगी संपर्क क्रांति

Thu, 14 Jan 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 14 Jan 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
train
हरिद्वार अर्द्घ कुंभ मेले के कारण जहां पहले से ही कई एक्सप्रेस ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द कर दिया गया है। वहीं संपर्क क्रांति भी 13 जनवरी से पूरे फरवरी महीने हर बुधवार को रद्द रहेगी।
विज्ञापन


हरिद्वार में चल रहे अर्द्घ कुंभ मेले के कारण नौ जनवरी से कई एक्सप्रेस ट्रेनों को मार्च के प्रथम सप्ताह तक रद्द किया गया है। अब संपर्क क्रांति भी रद्द रहेगी।
विज्ञापन


काठगोदाम से दिल्ली और दिल्ली से काठगोदाम तक चलने वाली संपर्क क्रांति अप और डाउन 13 जनवरी से पूरे फरवरी माह तक हर बुधवार को रद्द रहेगी। इससे ट्रेन में सफर करने वाले मुसाफिरों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यरानी, शहीद, अवध-आसाम, सत्याग्रह और सहारनपुर एक्सप्रेस अप और डाउन नौ जनवरी से मार्च के प्रथम सप्ताह तक अलग-अलग तारीख के लिए रद्द की गई हैं।

अप की काशी विश्वनाथ और आला हजरत भी अलग-अलग तारीख के लिए रद्द की गई हैं। एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किए जाने के कारण ट्रेनों से सफर करने वाले मुसाफिरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।


क्योंकि, 54305 मुरादाबाद-हापुड़, 54306 हापुड़-मुरादाबाद, 54394  नजीबाबाद-मुरादाबाद, 54395 मुरादाबाद-नजीबाबाद पैसेंजर गाड़ियां पहले से ही रद्द चल रही हैं। पहले पैसेंजर ट्रेनों को एक दिसंबर से 31 दिसंबर तक रद्द किया गया था, बाद में पूरी फरवरी तक के लिए रद्द कर दिया गया है।


..........विकल सिंह........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed