फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   traffic rules

पुलिस के सामने यातायात नियमों का उल्लंघन

Wed, 18 Nov 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 18 Nov 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
traffic rules
सड़क सुरक्षा एवं यातायात माह में भी पुलिस अपनी ड्यूटी निभाने में सजग नहीं दिखाई दे रही है। उसके सामने ही जिलेभर में यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।
विज्ञापन


हाल यह है कि, एसपी दफ्तर के सामने ही ओवरलोड वाहन दौड़ते रहते हैं और पुलिस चुप्पी साधे रहती है। वहीं पुलिस यातायात माह में जागरूकता के नाम पर खानापूर्ति में जुटी है। नतीजतन हादसों में कमी नहीं आ रही है।
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था में सुधार और जनता को जागरूक करने के मकसद से हर वर्ष नवंबर माह को यातायात जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है, मगर पुलिस इसमें भी खानापूर्ति करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीपीनगर चौराहा, बंबूगढ़ तिराहा, लकड़ा चौराहा, आजाद मार्ग, वासुदेव मोड़, गांधी मूर्ति तिराहा, कैलसा बाईपास रोड चौराहा पर कागज चेक करने के नाम पर उगाही की जा रही है तो ओवरलोडिंग को खुली छूट दी गई है।


कप्तान के ऑफिस के सामने ही बाइक सवार ट्रिपल राइडिंग करते नजर आते हैं तो विद्यार्थी भी वाहनों में लटके नजर आते हैं। अन्य नियमों की भी अनदेखी हो रही है, नतीजतन शहर चौतरफा जाम की गिरफ्त में फंसा हुआ है।

इसके अलावा हादसों में कमी नहीं आ रही है, आलम यह है कि, जिलेभर में पंद्रह दिन के अंदर सिपाही समेत नौ लोग हादसों में जान गवां चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed