{"_id":"b0f6db83e6bb3a25679c6ace569e3583","slug":"togadiya-ka-swagat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश विरोधी नारे लगाने वालों पर दर्ज हो राष्ट्रद्रोह की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश विरोधी नारे लगाने वालों पर दर्ज हो राष्ट्रद्रोह की रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने देश विरोधी नारे लगाने वालोें के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग उठाई।
रामपुर में एक कार्यक्रम में शिरकत करके लौट रहे विहिप नेता ने बुधवार को बस्ती रोड स्थित विहिप के नगराध्यक्ष के आवास पर स्वागत के दौरान यह बातें कहीं। इस दौरान मीडिया से रूबरू होकर उन्होंने देश विरोधियों पर तीखे कटाक्ष किए। ऐतिहासिक धरोहरों को तुड़वाने संबंधी सूबे के कैबिनेट मंत्री आजम खां के बयान पर उन्होंने कहा कि ताजमहल से वह इसकी शुरुआत करें।
विहिप के फायरब्रांड नेता प्रवीण तोगड़िया बुधवार की दोपहर करीब पौने तीन बजे नगराध्यक्ष वीर सिंह भगतजी के आवास पर पहुंचे। यहां पहले से ही मौजूद विहिप और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के पाक समर्थन में नारेबाजी करने और कश्मीर में मस्जिद से आतंकवादियों के समर्थन में अपील के मुद्दे पर कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग उठाई।
कहा, आतंकवादियों के समर्थन में कश्मीर में नारे लगाने वालों को गिरफ्तार करके उन पर राष्ट्रद्रोह के तहत कार्रवाई किए जाने की बात कही। सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां के संसद भवन और राष्ट्रपति भवन समेत धरोहरों को तुुड़वाने और ताजमहल तुड़वाने में खुद के आगे रहने के बयान पर डा. तोगड़िया ने दो टूक कहा कि वह ताजमहल से इसकी शुरुआत करें।
कहा, ताजमहल टूटने पर नीचे शिव मंदिर निकलेगा। शिव मंदिर मुक्त हो जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशोर, पूर्व विधायक हरपाल सिंह, विहिप जिलाध्यक्ष सुधीर चौहान, गुरुवचन सिंह सिद्घू, राजीव कुमार, डा. उत्तम सिंह प्रजापति, कपिल कुमार, राजीव बजरंगी, राजीव तरारा समेत भाजपा और विहिप के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तोगड़िया के नजदीक आने के लिए मची होड़
गजरौला। विहिप के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया के गजरौला आगमन पर कार्यकर्ताओं में उनके नजदीक जाने की होड़ मच गई। लोग उनके नजदीक पहुंचने को आतुर दिखे। करीब पंद्रह मिनट में वह नगराध्यक्ष के घर तक पहुंच सके।
भाजपा जिलाध्यक्ष को भी रोका
गजरौला। विहिप नगराध्यक्ष के आवास पर प्रवीण तोगड़िया जब दोपहर के भोजन के लिए तो उनके गार्डों ने कुछ ही लोगों को जाने दिया। गार्डों से व्यवस्था नहीं संभली तो कार्यकर्ता उनकी मदद के लिए आ गए।
कार्यकर्ताओं ने भाजपा के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर को भी रोक दिया। जिलाध्यक्ष के विरोध करने पर कार्यकर्ताओं से उनकी कहासुनी भी हो गई। इससे वह आवास से बाहर आकर कुर्सी पर बैठ गए। हालांकि कुछ देर बाद उन्हें बुला लिया गया।