{"_id":"83827861839663af3e0274906c3465cf","slug":"tigari-historical-fair-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिगरी गंगा मेले में आने लगे श्रद्धालु, मेलास्थल गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिगरी गंगा मेले में आने लगे श्रद्धालु, मेलास्थल गुलजार
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 19 Nov 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिगरी गंगा मेले में बुधवार से श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया। बैलगाड़ी, भैंसा गाड़ी और ट्रैक्टर ट्रॉली में जरूरी सामान लेकर आ रहे श्रद्धालुओं की कतार लग रही है। इससे मेलास्थल गुलजार हो गया है।
श्रद्धालुओं के लगाए तंबुओं से मेला स्थल का नजारा तंबुओं की नगरी सरीखा हो गया है। शाम ढलते ही खंभों पर रोशन बल्बों से मेला स्थल की अनूठी छटा दिखाई दे रही है। उधर, प्रशासन ने मेले की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं।
जिला पंचायत और प्रशासन के अफसर मेले में डटे हुए हैं। मेले में सुरक्षा का लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। सीसी टीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी।
तिगरी गंगा मेले में करीब बीस लाख श्रद्घालुओं के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस कड़ी में बुधवार से मेले में श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया।
26 नवंबर तक चलने वाले मेले का मंडलायुक्त 22 नवंबर को देवोत्थान एकादशी के दिन विधिवत शुभारंभ करेंगे। गंगा में दुग्धाभिषेक किया जाएगा। 25 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा को मुख्य स्नान होगा।
विज्ञापन
इससे पहले दूर दराज के गांवों से आने वाले श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे अपने डेरे लगाने शुरू कर दिए हैं। श्रद्धालु बैलगाड़ी, भैसा बुग्गी, ट्रैक्टर टाली में सवार होकर मेला स्थल आ रहे हैं। वहीं खेल तमाशा, सर्कस और दुकानों को सजाने का कार्य भी तेज है। मेला स्थल पर प्रकाश की व्यवस्था के लिए जनरेटर की व्यवस्था की गई है।