फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   teacher dismissed

सत्यापन में चार शिक्षकों के प्रमाणपत्र फर्जी मिले, सेवा समाप्त

Wed, 13 Jan 2016 12:39 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Wed, 13 Jan 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
teacher dismissed
शैक्षिक प्रमाण पत्र के सत्यापन में माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय विद्यालयों में तैनात चार सहायक अध्यापकों के सर्टिफिकेट फर्जी पाए गए। इस पर संयुक्त शिक्षा निदेशक ने चारों शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी है।
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। इस कार्रवाई से विभाग में खलबली मची हुई है। कई अन्य शिक्षक भी मुश्किल में फंस सकते हैं।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती में फर्जीवाड़ा चल रहा है। कुछ माह पूर्व राजकीय विद्यालयों में तैनाती पाने वाले चार सहायक अध्यापकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का संयुक्त शिक्षा निदेशक की ओर से सत्यापन कराया गया था।
विज्ञापन


इसमें राजकीय हाईस्कूल ढयौटी में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात सतीश पाल, राजकीय हाईस्कूल खुंगावली के सहायक अध्यापक ब्रजेशपाल, राजकीय इंटर कालेज मिट्ठेपुर के सहायक अध्यापक राजेश कुमार, राजकीय हाईस्कूल हसनपुर कटिया के सहायक अध्यापक पंजक कुमार के शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर संयुक्त शिक्षा निदेशक ने फर्जी प्रमाण पत्रों के बल पर सहायक अध्यापक की नौकरी पाने वाले चारों शिक्षकों की सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की है। इनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।

.. अभी अन्य शिक्षकों की रिपोर्ट आनी बाकी
अमरोहा। माध्यमिक शिक्षा विभाग में फर्जी प्रमाणपत्रों के सहारे नौकरी पाने का खुलासा होने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं।

नई नियुक्ति के तहत राजकीय विद्यालयों में तैनाती पाने वाले शिक्षकों की सत्यापन रिपोर्ट अभी आने बाकी रही है। संयुक्त शिक्षा निदेशक स्तर से शिक्षकों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया जा रहा है। इससे कई और शिक्षक मुश्किल में फंस सकते हैं।

बेसिक शिक्षा विभाग में भी सामने आया था फर्जीवाड़ा
अमरोहा। ऐसा नहीं कि जिले में पहली बार शिक्षकों की तैनाती में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। इससे पूर्व बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी प्रमाणपत्रों के सहारे नौकरी पाने वाले ग्यारह शिक्षकों की सेवा समाप्त की जा चुकी है।


यहां भी आरोपी शिक्षकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए थे। रिकवरी भी हुई थी। इसके बाद भी कई अन्य शिक्षक और शिक्षामित्रों के शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी निकले थे। सेवा समाप्त की गई थी। काफी शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की सत्यापन रिपोर्ट अभी भी आनी बाकी है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed