फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   sports comptition

मनु, निधि, पल्लवी और नेहा का दबदबा

Thu, 19 Nov 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 19 Nov 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
sports comptition
हाशमी गर्ल्स डिग्री कालेज में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन अनीता पाल, नाजमी खातून, अनीता, अंजली चौधरी, बुुशरा मलिक, दानिश आब्दी व गुड़िया का दबदबा रहा।
विज्ञापन


इनका चयन विश्वविद्यालय पर खेलने के लिए किया गया। विजेता छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए पीटी ऊषा, शाहिनी इब्राहिम, साइना नेहवाल की तरह नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


बुधवार को कालेज में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन किया गया। इसमें बैडमिंटन में मनु सिंह प्रथम, दानिश आब्दी द्वितीय, सौ मीटर दौड़ में निधि प्रथम, नीशू द्वितीय, लंबी कूद में पल्लवी प्रथम, गुड़िया द्वितीय, चक्का फेंक में अनीता प्रथम, शबाना द्वितीय, भाला फेंक में नेहा ने प्रथम तथा दानिश आब्दी ने द्वितीय स्थान पर रहीं। रस्साकशी में अब्दुल कलाम आजाद टीम विजयी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनीता पाल, नाजमी खातून, अनीता, अंजली चौधरी, बुुशरा मलिक, दानिश आब्दी व गुड़िया का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। इसका चयन विश्वविद्यालय स्तर पर खेलने के लिए किया गया। यह प्रतियोगिता दस दिसंबर को होगी।

मुख्य अतिथि असलम फारूकी ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। समाजसेवी इकबाल अहमद खां ने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं।


उन्होंने पीटी ऊषा, साइना नेहवाल, सानिया मिर्जा, शाहिन इब्राहिम, खुशबू मिर्जा की तरह नाम रोशन करने का आह्वान किया।

कालेज प्रबंधक डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी ने प्रतियोगिता में हारने वाली छात्राओं की भी हौंसला आफजाई की। प्राचार्य डॉ. नौशाबा परवीन ने विजेता छात्राओं को बधाई दी। क्रीड़ा अधिकारी डा.सैयद अली अख्तर नकवी ने उम्मीद जताई कि छात्राएं विश्वविद्यालय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर कालेज का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed