{"_id":"eeb6a2cc94cf1ff7d5010b5c300e3889","slug":"shobhayatra-hindi-news-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों ने मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों ने मन मोहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Mon, 22 Feb 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के प्रमुख मोहल्लों से गुजरजे हुए शोभायात्रा बाबा गंगा नाथ मंदिर पर संपन्न हुई।
श्रीरामायण संकीर्तन मंडल की ओर से पूरे महीने गाजे बाजे के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। संकीर्तन मंडल के 59वें वार्षिकोत्सव पर रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बाबा गंगा नाथ मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना की गई तथा सुंदर दरबार सजाया गया। यहां देवी देवताओं की झांकियों की आरती की गई।
इसके बाद यहां से शोभायात्रा आगे बढ़ी। इसमें शामिल श्रद्घालु भजन गाते हुए चल रहे थे। अशोक वाटिका में सीता को प्रताड़ित करते रावण व पास में बैठे राक्षस, हाथ में खप्पर खड़ग लिए मां काली, भगवान शिव-पार्वती व नंदी, गंगा पार उतरते केवट की नाव में सवार झांकी में कलाकारों की सजीव प्रस्तुति देख श्रद्घालु मंत्र मुग्ध हो गए।
ऋद्घि, सिद्घि संग भगवान गणेश, राधा-कृष्ण वेशधारी बांसुरी बजाते तथा मयूर नृत्य करते, साधुओं के वेश में सजे बाल कलाकार अलग छटा बिखेर रहे थे।
शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए शोभायात्रा बाबा गंगा नाथ मंदिर पर संपन्न हुई। इस दौरान प्रतुल शर्मा, चैन सुुख गोले, अतुल पंडित, अनिल रायपुरिया, उमेश पाठक, संजय महात्मा, अनिल गौतम, पूरन सिह सैनी, सतीश अरोड़ा, कन्हैया लाल शर्मा आदि मौजूद रहे।