फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   sharab maut

बिना पीएम कैसे कह रहे शराब से नहीं हुईं मौतें

Sat, 28 Nov 2015 12:39 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Sat, 28 Nov 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव चांदनगर, पीपलीमेकचंद और सैदनगली थाना
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव इकौंदा में तीन लोगों की शराब पीने से मौत का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में अवैध शराब के माफियाओं से गठजोड़ को और मजबूत बनाने का सुबूत पेश किया और मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से लिखित में ब्यान लेकर यह साबित कर दिया कि उनकी मौतें शराब पीने से नहीं हुई हैं।

चांदनगर के रामपाल को लेकर ब्यान दिया गया है कि बीमारी के कारण वह शरीर से अत्यधिक कमजोर था और उसकी लाश रेलवे लाइन के किनारे पड़ी मिली थी। यदि ऐसा था, तो पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम क्यों नहीं कराया। पीपलीमेक चंद के सतवीर सिंह जाटव को पीलिया जबकि इकौंदा के जगदीश को टीबी का मरीज साबित करने की कोशिश की गई है।

हैरत की बात तो ये है कि पुलिस ने अवैध शराब के माफियाओं और वोटरों को लुभाने के लिए उनके सामने शराब परोस रहे प्रत्याशियों की लगाम जरा भी नहीं कसी। यदि ऐसा किया होता, तो शायद जिले में अब तक मरे छह लोग अपने परिजनों के बीच जिंदा होते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed