फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   seminar

तरक्की के लिए महिलाओं का सशक्त होना जरूरी

Mon, 15 Feb 2016 12:33 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Mon, 15 Feb 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
seminar
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के उपकुलपति सैयद अहमद अली ने कहा कि इस युग में यदि तरक्की करनी है, तो महिलाओं को सशक्त करना होगा। क्योंकि महिलाओं की तरक्की में ही समाज और देश की तरक्की का राज छिपा हुआ है।
विज्ञापन


शहर के सुमंगलम उत्सव मंडल में रविवार को शेक हैंड सोसाइटी ने समाज में कामकाजी महिलाओं की भूमिका विषय पर सेमिनार आयोजित की। एएमयू के उपकुलपति सैयद अहमद अली ने विचार व्यक्त करते आगे कहा कि यदि हमने अपनी बेटियों की देखभाल, उनकी परवरिश ठीक ढंग से नहीं की, तो हम पिछड़ जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने छात्राओं को एएमयू के प्रति प्रेरित करते कहा कि यूनीवर्सिटी ने लड़कियों के लिए खासतौर पर नया छात्रावास बनाया है और बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डा.रवाब अंजुम ने कहा कि अल्लाह ने अपनी किताब में पहला हुक्म पढ़ने का दिया है। हमारी बेटियां पढ़ी लिखी होंगी, तो समाज से बुराई दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन हम शिक्षा के महत्व को समझ नहीं पा रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से बिना भेदभाव बेटा और बेटी की परवरिश एक समान करने की अपील की। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं इदरीसा खातून ने संपत्ति का एक हिस्सा सोसाइटी को दान देने का आश्वासन दिया।

सेमिनार में डा.मिस्बाह, आदिल अब्बासी, आसिफा आलमी, आसिफ कुरैशी, सरताज आलम, अली हसनैन नकवी, डा.एमए नोमानी, हसन अब्बास, जफर कमाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed