{"_id":"8726d08a393a2532360594c6488bb5dc","slug":"schating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्केेटिंग में सफलता से उम्मीदों को लगे पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्केेटिंग में सफलता से उम्मीदों को लगे पंख
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Sat, 05 Dec 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
शहर में स्थित जेपीनगर स्पोर्ट्स एकेडमी जनपद में खिलाड़ियों को तैयार करने
विज्ञापन
में अहम भूमिका निभा रही है। यहां पर कोच निर्भय सिंह विश्नोई के देखरेख
में रोजाना कई युवा खिलाड़ी जमकर अभ्यास करते हैं। प्रखर वर्मा और मोहित
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं।
ऋतिक शर्मा और कुमारी आशा ने स्टेट प्रतियोगिता में सिल्वर पदक जीतकर एकेडमी के साथ ही जनपद का नाम रोशन किया है। एकेडमी में रोजाना पसीना बहाने वाले नमन सैनी, वंश, गौरव कुमार, अंकित, अर्पित बांगा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेल चुके हैं। राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने के बाद खिलाड़ियों की उड़ान को पंख लग गए हैं। अब स्केटिंग में ही भविष्य बनाने की ठान ली है।
इसके लिए वह कोच की देखरेख में घंटों पसीना बहा रहे हैं। स्केटिंग में बच्चों की रूचि और सफलता की अपार संभावना के चलते इनके परिजन भी उनका साथ दे रहे हैं।