{"_id":"5c27ddf7da0c27fbfc3e07dfc003e8ec","slug":"robberry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने युवक को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने युवक को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 21 Sep 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की वर्दी में सैदनगली के एक घर में घुसे आठ-दस हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने तीसरी मंजिल पर सो रहे गृहस्वामी हरकिशन को कब्जे में लिया। इसके बाद बदमाश उससे घर की चाभी मांगने लगे। गृहस्वामी ने मना किया तो उसे सरियों से पीटना शुरू कर दिया और छत से नीचे फेंक दिया।
चीखपुकार की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी उठ गए। इस दौरान उसके बेटे ने दो बदमाशों को पकड़ लिया। इस पर एक बदमाश ने अपने बचाव में युवक को गोली मार दी, जिसमें वह घायल हो गया। आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
सैदनगली निवासी हरकिशन का घर गांव के बाहरी छोर पर जंगल की तरफ है। हरकिशन मकान की तीसरी मंजिल पर सो रहा था, जबकि दूसरी मंजिल पर बाबू पुत्र हरकिशन अपनी पत्नी और नन्हें पुत्र हरकिशन नीचे आंगन में सो रहा था। शनिवार रात में करीब साढ़े बारह बजे आठ-दस हथियारबंद बदमाश दीवार के सहारे मकान में घुस गए और सबसे पहले हरकिशन को कब्जे लिया।
विज्ञापन
चाभी न देने पर हरकिशन को सरियों से पीटा और नीचे फेंक दिया। इस बीच परिजनों की आंख खुल गई तो नीचे सो रहा नन्हे भी ऊपर पहुंच गया और हिम्मत करते हुए दो बदमाशों को पकड़ लिया। खुद को फंसता देख एक बदमाश ने गोली मार दी, जिसमें नन्हें घायल हो गया। वहीं बाबू ने एक बदमाश को दरांती मारकर घायल कर दिया।
शोर की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग मौके की तरफ दौड़े तो बदमाश बिना लूट करे ही फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जंगल में काबिंग की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। थानाध्यक्ष ने बताया तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।