फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   press confrence

दीन व दस्तूर बचाओ कांफ्रेंस नौ और दस को

Tue, 17 Nov 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 17 Nov 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
press confrence
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य और दीन बचाओ दस्तूर बचाओ कांफ्रेंस के संयोजक कमाल फारूकी ने कहा कि 9 व 10 दिसंबर को अमरोहा में दीन व दस्तूर बचाओ कांफ्रेंस का आयोजन होने जा रहा है।
विज्ञापन


इसमें देश भर के ईसाई, सिख, जैन, पारसी सभी अल्पसंख्यक धर्म गुरु जुटेंगे। उन्होंने बताया कि आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड गैर सियासी संगठन है जो मुस्लिम समाज की आस्था और उनके धार्मिक अधिकारों के संरक्षण की कोशिश करता है। उन्होंने दीन व दस्तूर बचाओ कांफ्रेंस को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन



मेस्को पब्लिक स्कूल में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि नौ दिसंबर को मेस्को स्कूल में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद राबे हसन नदवी, उपाध्यक्ष मौलाना कल्बे सादिक, कार्यवाहक महासचिव मौलाना वली रहमानी और सात महिला सदस्यों समेत 51 सदस्य शामिल होंगे।

दोपहर को एक बजे महिला सम्मेलन किया जाएगा। अगले दिन दस दिसंबर को दीन व दस्तूर बचाओ कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुस्लिम शरीअत के संविधान में किसी तरह का परिवर्तन को रोकना बोर्ड का उसूल है।


मुस्लिम या अन्य अल्पसंख्यक समाज के धार्मिक मामलों में सरकारी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर शबी अहमद खां, तौसीफ हसन नकवी, शवाबुल हक चंदा, सुहैल खां, उवैस मुस्तफा रिजवी, नासिर फारूकी, निशात अहमद सिददीकी, मुफ्ती मुहम्मद असलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed