फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   prasasan maun

ब्लाक प्रमुख चुनाव में देखी जा रही सत्ता की हनक

Fri, 05 Feb 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 05 Feb 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
prasasan maun
ब्लाक प्रमुख चुनाव में सत्ता की हनक साफ देखी जा रही है। किसी अन्य को पर्चा खरीदने से रोकने के लिए सत्ता पक्ष के कुछ लोग अमरोहा ब्लाक कार्यालय पर डेरा डाले रहे।
विज्ञापन


यहां तक की उनमें से एक व्यक्ति रायफल लेकर परिसर के अंदर बैठा रहा। जबकि जिले में धारा 144 लागू हो चुकी है। बावजूद इसके असलाह पर बंदिश नहीं लगी है। सत्ता की हनक के आगे पुलिस प्रशासन पंगु बना हुआ है।
विज्ञापन


आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। सभी ब्लाक सीटों पर सत्ता पक्ष के लोगों को निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनाने को दबंगई दिखाई जा रही है।

ब्लाक प्रमुख चुनाव को तीन फरवरी से नाम निर्देशन प्रपत्रों की बिक्री चल रही है। गुरुवार को अमरोहा ब्लाक कार्यालय पर सत्ता की हनक देखी गई। सत्ता पक्ष के कुछ लोग ब्लाक कार्यालय परिसर में सुबह से ही डेरा डाले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक की उनमें एक व्यक्ति रायफल लेकर बैठा रहा है। कोई अन्य व्यक्ति पर्चा न खरीद ले, इसकी रखवाली करते रहे। धारा 144 की धज्जियां उड़ाई गई हैं, जबकि सरकारी कार्यालय परिसर के अंदर असलाह लेकर जाने पर प्रतिबंध है।

सत्ता की हनक अमरोहा ब्लाक सीटी पर ही नहीं अन्य सीटों पर भी देखी जा रही है। इसी कारण अन्य लोग ब्लाक कार्यालय पर नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदने नहीं पहुंच पा रहे हैं।



डीएम वेदप्रकाश के मुताबिक, नामांकन स्थल पर कोई भी व्यक्ति असलाह लेकर नहीं जा सकेगा। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जो व्यक्ति अमरोहा ब्लाक कार्यालय परिसर के अंदर रायफल लेकर बैठा था, वीडियो फुटेज से उसकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित थाना अध्यक्ष से मामले के संबंध में जानकारी की जा रही है। नामांकन के दौरान चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed