फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   pradarshan

कलेक्ट्रेट पर किसानों का कब्जा, अफसर नदारद

Tue, 12 Jan 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 12 Jan 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
pradarshan
भारतीय किसान यूनियन का बेमियादी धरना-प्रदर्शन सोमवार उग्र होता जा रहा है। आज किसान कलेक्ट्रेट पर डीएम दफ्तर के सामने कब्जा जमाकर बैठ गए, लेकिन पूरे दिन डीएम-एडीएम कलेक्ट्रेट से नदारद रहे।
विज्ञापन


इस दौरान किसानों ने अफसरों पर गन्ना भुगतान, गन्ने का भाव 350 रुपये घोषित कराने समेत तमाम मांगों की ओर उदासीनता बरतने का आरोप लगाया। किसानों ने गन्ना जलाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।
विज्ञापन


भाकियू का कलेक्ट्रेट पर शनिवार से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन चल रहा है। तीसरे दिन बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्रालियों से किसान कलेक्ट्रेट पर पहुंचे।

यहां सरकार की बेरुखी से नाराज किसानों ने गन्ना जलाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। धरने पर बैठे किसानों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी विजयपाल सिंह ने कहा कि डेढ़ महीने से भी अधिक समय बीत गया है, लेकिन गन्ने का भाव घोषित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की ढील के कारण ही अब तक चीनी मिलों ने किसानों के बकाया का भुगतान नहीं किया है। जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह ने कहा कि गत वर्ष ओलावृष्टि और बेमौसम बरसात ने गेहूं की फसल को तबाह कर दिया था, मगर अभी तक तमाम किसानों को मुआवजा नहीं मिला। बोले कि, जब तक गन्ने का रेट घोषित नहीं किया जाएगा, धरना जारी रहेगा।


यह कार्यकर्ता रहे मौजूद
रामपाल सिंह, ठाकुर महेश सिंह, राकेश गिल, निरंजन सिंह, डूंगर सिंह, सतपाल सिंह, करतार सिंह, सीता आर्य, काले सिंह, भगवान सिंह, अली अहमद, मुंशी सद्दीक, रामवीर सिंह, सतेंद्र सिंह, गिरि राज सिंह, जयपाल सिंह, रहे।

बुधवार को तहसीलों पर पशुओं समेत धरना देने का एलान
भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी विजयपाल सिंह ने 13 जनवरी बुधवार को सभी तहसीलों पर पशुओं समेत धरना देने का एलान किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने चेतावनी भरे लहजे में कहा जब तक गन्ने का बकाया भुगतान नहीं होगा, किसान बिजली का बिल जमा नहीं  करेंगे।


  कलेक्ट्रेट में मौजूद रही फोर्स
भाकियू का कलेक्ट्रेट पर तीन दिन से बेमियादी धरना चल रहा है। किसानों ने चेतावनी दी थी यदि मांग नहीं मानी गईं तो किसान पशुओं समेत कलेक्ट्रेट पर धरना देंगे। किसानों की इस चेतावनी से पुलिस और प्रशासन में खलबली मच गई।

किसानों की चेतावनी को गंभीरता से लेकर कलेक्ट्रेट को छावनी में तब्दील कर दिया गया। देहात थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह धामा पुलिस बल के साथ पहुंच गए थे, पीएसी भी  तैनात की गई थी।


कलेक्ट्रेट में दिखीं हरी टोपियां
  ट्रैक्टर ट्रालियों से बड़ी संख्या में लोग भाकियू के बेमियादी धरने में  पहुंचे। भारी भीड़ के चलते कलेक्ट्रेट पर चारों ओर हरी टोपियां ही नजर आ रहीं थीं। बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंचीं थीं। धरने पर ही किसान हुक्का गुड़गुड़ाते रहे। भाकियू नेता सीता आर्य ने भजन और गीतों से सामाजिक कुरीतियां दूर करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed